चायरी

मई 2026

19 जोड़ियाँ
1 मई 2026 · #379
अंकल जी

गर्मी में भी मुस्कुराती है चाय, हर घूंट में दिल को बहलाती है चाय। पीते रहिए और मुस्कुराते रहिए यूँ ही, जीवन को मीठा बनाती है चाय।

दद्दू जी

आजतो गर्मी भी मुस्कुराते हुए इस महफिल में चाय पीने आई है देखलो अपनी चाय का आलम पूरे जगत में बडी शान से छाई है

2:58 PM
2 मई 2026 · #380
अंकल जी

आपकी दोस्ती से चाय में निखार आ गया, चाय के हर जज़्बा में और भी ख़ुमार आ गया। यूँ ही मिलती रहे चाय की ये प्याली हर बार, तो हर लम्हा जैसे दोस्ती का त्यौहार आ गया।

दद्दू जी

अपनी दोस्ती, चाय का सुरूर ओर खुमार को मापने के पैमाने नहीं होते मेरी अदरक वाली चाय का जलवा तो देखो इसको चाहने वालों से ज्यादा कहीं दीवाने नहीं होते

2:50 PM
3 मई 2026 · #381
अंकल जी

आज भी चाय, कल भी चाय, और हमेशा चाय। हर लम्हे में खुशियों की यही परछाई, जीवन की सबसे प्यारी सच्चाई—बस चाय ही चाय।

दद्दू जी

आज कल ओर हरदम चाय का शौकीन ही खास होता है महफिल में जो करे चायरी का आगाज वही महफिल का बाॅस होता है

9:43 PM
4 मई 2026 · #382
अंकल जी

सुकून कहूँ या प्यार, चाय ही दिल का आधार। हर घूंट में बस जाए अपनापन, यही तो जीवन का सबसे मीठा उपहार।

दद्दू जी

अपनापन महोब्बत ओर सुकून सब मिलेगा मेरे हाथ की चाय पीकर तो देख हर घूंट में जीवन की मिठास मिलेगी इस सदाबहार महफिल में जीकर तो देख

4:29 PM
5 मई 2026 · #383
अंकल जी

सफ़र में चाय हो तो राह आसान लगती है, थकान भी जैसे मुस्कान में ढलती है। हर मोड़ पर मिल जाए एक प्याली सुकून की, तो जिंदगी भी चाय सी मीठी लगती है।

दद्दू जी

Zig-Zeg राह, कठिन सफर, हरियाली बिखेरती वादियां, फिर भी सफर आसान लगता है दोस्तों की टोली, हरदम चाय की चुस्की, बिना थके यात्रा, ये चाय का ही कमाल लगता है ।

2:41 PM
6 मई 2026 · #384
अंकल जी

खुशी हो तो चाय, दुःखी हो तो चाय, हर हाल में दिल को संभाल ले जाए चाय।

दद्दू जी

दुख कभी पास न फटके हरपल खुशियों से भर जाय दोस्तों की महफिल सजती रहे सभी के हाथों में हो शानदार चाय

3:14 PM
7 मई 2026 · #385
अंकल जी

दोपहर की चाय दोपहर को खास बना जाती है, चाय की खुशबू मन में बस जाती है।

दद्दू जी

दोपहर में कई जगह से बुलाने कि आवाज आ रही है मेरे कदम वहीं रुकेंगे जिस महफिल में चाय छा रही है ।

3:03 PM
8 मई 2026 · #386
अंकल जी

संसार से भाग सकते हो, पर चाय से नहीं, डॉक्टर भी बोले “कम पियो”… पर दिल मानता ही नहीं!

दद्दू जी

उस डाक्टर को भी मैने अपनी चाय की खासियत बताई है, उसे चायरी की महफिल में बुलाकर अदरक इलायची वाली चाय एक नहीं कईबार पिलाई है ।

2:19 PM
9 मई 2026 · #387
अंकल जी

सबसे ज़्यादा नशीली चीज़ कौन सी है, धीरे से, चुपके से चाय दिल पर छा गई। ना शोर, ना हंगामा, ना कोई इज़हार किया, बस एक चुस्की में पूरी महफ़िल लुभा गई।

दद्दू जी

भर दुपहरी में आम जामुन और चीकू के नीचे वैठकर जिंदगी का मजा लीजिए नशे-वशै की बात को छोडिये साथ बैठकर शानदार चाय पीजिए

5:38 PM
11 मई 2026 · #388
अंकल जी

चाय पर चाय और फिर चाय ही चाय, दिल बोले बस यही है जीवन का आनंद।

दद्दू जी

चाय सिर्फ शौक नहीं अपनी आदत बन गई है आपके आने की खुशी में कुल्हड में एकबार फिर छनगई है

6:52 PM
12 मई 2026 · #389
अंकल जी

चाय पीकर तो देखिए जनाब एक बार, गुस्सा, क्रोध, नफ़रत भी बन जाए प्यार।

दद्दू जी

हुजूर मेरी इस चाय का कमाल तो देखिये गुस्सा, क्रोध, नफरत, सब प्यार में बदल जाऐंगे जब आप इस महफिल में शानदार चाय पीने आऐंगे ।

2:48 PM
13 मई 2026 · #390
अंकल जी

एक कप चाय, एक बिस्कुट, एक नई शुरुआत, छोटी-सी खुशियों में छुपी होती है बड़ी बात।

दद्दू जी

अपनो के साथ मिली खुशी ओर दोस्तों के साथ मिली चाम दोपहर की भारी गरामी को भी कितना खुशनुमा बनाऐ

5:23 PM
14 मई 2026 · #391
अंकल जी

जादू है, नशा है—ऐसा सबको भ्रम होता है, नहीं जी… यह तो चाय है, जो दिल पर राज़ करती है।

दद्दू जी

अपनी चाय की खुमारी, हर नशे पे भारी है दोस्तों कि महफिल सजी है कुल्हड में चाय छनने की तैयारी है

3:26 PM
16 मई 2026 · #392
अंकल जी

चाय का जादू कुछ ऐसा चल जाता है, दोपहर को उदास चेहरा भी मुस्कुरा जाता है।

दद्दू जी

अपनी चाय के चमत्कार से सब मुस्कुराते हैं उदासी के लिए कोई जगह नहीं होती जब हम भर दुपहरी में भी अदरक वाली चाय पिलाते हैं ।

2:57 PM
17 मई 2026 · #393
अंकल जी

जन्म से Baby Boomer की सादगी साथ लाए हैं, सोच में Gen X की समझदारी भी अपनाए हैं। जिज्ञासा ऐसी कि Gen Z भी पीछे रह जाए, हर नई सीख को चाय संग मुस्कुराकर अपनाए हैं।

दद्दू जी

हमारी इस चाय की महफिल कि समझदारी ओर हिम्मत तो देखो Gen Z के हुनर से हम वाकिफ हैं हम इंट का जवाब पत्थर से नहीं देते उन्हीं इंटों से आशियाना बना लेते हैं ये चाय ओर चाय पीने वालों के तुजुर्बे का कमाल है बाकी तो बेफजूल की धमाल है ।

3:10 PM
22 मई 2026 · #394
अंकल जी

जू में चाय और वन्य जीवों का सुंदर नज़ारा, हर पल लगे जैसे प्रकृति ने प्यार से पुकारा।

दद्दू जी

संजो लेना ये खूबसूरत लम्हे बबर शेर के साथ बैठकर चाय पीने के ये जिम्मेदारियां, ऐसी फुर्सत मुश्किल से देती है

2:34 PM
23 मई 2026 · #395
अंकल जी

इस भागते हुए वक़्त पर कैसे लगाम लगाई जाए, ऐ वक़्त आ बैठ, तुझे एक कप चाय पिलाई जाए।

दद्दू जी

वक्त भागता है तो भागने दो हमें कोई फिक्र नहीं इस महफिल में सिर्फ चाय की बात हो बेफजूल का कोई जिक्र नही ।

4:19 PM
28 मई 2026 · #396
अंकल जी

चाय पीने वाले कभी बहानेबाज़ी नहीं करते, हर हाल में चाय पीते रहते। मौसम, वक्त या हालात जैसे भी हों, चाय वाले बस “एक कप और” कहते रहते।

दद्दू जी

बदलते मौसमे- हालात में सुकून की बारी है इन ना-नुकुर करने वालों की भी कुल्हड में छनी चाय से यारी है ।

6:12 PM
29 मई 2026 · #397
अंकल जी

कल की चिंता क्यों करें जनाब, जब आज चाय मिल रही है। सुबह, दोपहर और शाम की चुस्कियों में, जिंदगी खुद लगती है खूबसूरत।

दद्दू जी

कल को पास फटकने नहीं देते अपना तो हरदिन ही आज है वही मस्ती, वही दीवानगी, वही महफिल ओर वही साज है उबलती चाय कुल्हड की खटपट उसी सुरूर का खूबसूरत आगाज है ।

3:24 PM