चायरी

जून 2026

14 जोड़ियाँ
1 जून 2026 · #398
अंकल जी

गर्मी में नवतपा, फिर भी चाय का मज़ा लगे सबसे अच्छा। पसीने में भी जो मुस्कान खिला जाए, वही तो चाय का अद्भुत स्वाद।

दद्दू जी

आजतो आंधी-तूफान ओर बारिश ने नवतपा को भी, ताकत दिखाई है शानदार मस्तीभरे एहसास से हमने फिर चाय ओर चायरी की ढहाकों भरी महफिल सजाई है ।

5:38 PM
6 जून 2026 · #399
अंकल जी

कहते हैं कि गलती से सीखना चाहिए, पर हम तो चाय पीते हैं। और फिर हर चुस्की में सुकून का ज्ञान लेते हैं।

दद्दू जी

चाय कि मेहमान नवाजी पे दुनिया वारी है पकवानो की झडी लगादो फिरभी अपनी चाय की चुस्की सबपे भारी है

2:28 PM
7 जून 2026 · #400
अंकल जी

इस कलयुग के ज़माने में सबसे बड़ा अमीर वही कहलाता है, जिसे तीन वक्त की चाय का सुख मिल जाता है।

दद्दू जी

इस अमीरी गरीबी को दफा करो तो ये सांसे भी रुहानी होजाऐ मेरे संग तीनो समय की चाय हो तो ये आपकी मेहरबानी होजाऐ

9:05 PM
8 जून 2026 · #401
अंकल जी

किताब के पन्ने पलट रहा था, दीवानगी तो देखो, हर लफ़्ज़ में, हर पन्ने पर चाय ही चाय दिखी।

दद्दू जी

दीवानगी किताब के पन्ने ओर हर लब्ज से झांकती कुल्हड वाली चाय सच कहूं, इस प्यारी चाय से इतनी महोब्बत है ना ये सब अपनी चायरी की महफिल कि बदोलत है

3:15 PM
9 जून 2026 · #402
अंकल जी

जितनी कड़क और मीठी चाय, ज़ुबान उतनी ही नम्र और स्वीट।

दद्दू जी

नम्रता मिठास ओर कडक मीठी चाय जिसके पास है सच कहूं, वही हमारे लिए सबसे खास है ।

2:54 PM
10 जून 2026 · #403
अंकल जी

किसी के उदास बादलों में इंद्रधनुष बन जाइए, एक प्याली चाय संग अपनापन बाँट लीजिए, किसी के धुंधले दिन को रंगों से भर दीजिए।

दद्दू जी

उदासी बादलों की ओट में छुपकर के बैठी है चमकते ओर दमकते इंद्र धनुष का रूप तो देखो धुंधलके हर विरानी के बहुत दूर छिटकेंगे महोब्बत के चूल्हे पर पकी चाय को पीकर के तो देखो

6:46 PM
12 जून 2026 · #404
अंकल जी

निर्णय नहीं ले पा रहे हैं, पहले एक कप चाय पीजिए, अक्सर बड़े-बड़े मसलों का हल निकालते समय, दिमाग नहीं, चाय को काम करने दीजिए बस।

दद्दू जी

अनिर्णय का माहोल है तो समाधान भी है शानदार महफिल सजी है तो मीठी मुस्कान भी है सबको कडक गरम चाय की तलब लगी है तो देखो अपने नुक्कड पे चाय की दुकान भी है

2:43 PM
15 जून 2026 · #405
अंकल जी

चाय क्या है? जनाब, चाय एक फ़ीलिंग है, दुःख में चाय, सुख में चाय, टेंशन हो, गुस्सा हो, डेट हो या ब्रेकअप का साया, एक कप और, क्योंकि चाय पर चाय ही रियल फीलिंग है।

दद्दू जी

मेने उदासी कि दवा हकीम से पूछी नब्ज देखी तो बोला चाय की कमी है जमाले पुराने दोस्तों कि रंगे महफिल तेरी अदासी को दफा करने कि दवा बस यही है-बस यही है । हर मर्ज पर भारी अपनी लाजवाब चाय ।

3:05 PM
21 जून 2026 · #406
अंकल जी

जब तक जीवन है, चायराना अंदाज़ में दोस्तों की चायरी की महफ़िल को बनाए रखिए। चायरी करते हुए चाय पर चाय पीते रहिए।

दद्दू जी

ख्वाहिशें बहुत छोटी है अपनी बस इस महफिल में चाय सजती रहे चाय का दौर कभी बंद न हो अपनी चाय कि सुरूर वाली कुल्हड सदा बजती रहे

8:47 PM
22 जून 2026 · #407
अंकल जी

कभी-कभी सोचता हूँ, चाय का मेरी ज़िंदगी में आना इत्तेफ़ाक नहीं, यह दुआओँ का असर है। वरना हर खुशी, हर ग़म में यूँ साथ कौन निभाता।

दद्दू जी

इत्तेफाक से नहीं मिलती है चाय की सौगात हम बडे नसीब वाले हैं, जो चाय का शौक फरमाते हैं चाहने वाले हर हाल में चाय की महक के सहारे ही चायरी कि महफिल में तशरीफ लाते हैं ।

2:33 PM
26 जून 2026 · #408
अंकल जी

हर रास्ता मंज़िल तक ही ले जाए, ये ज़रूरी नहीं, पर बस चाय की गुमटी तक पहुँच जाए। दो घूँट, दो दोस्त और ढेर सारी मुस्कानें मिल जाएँ।

दद्दू जी

चले हैं तो मंजिल मिलेगी जरूर कुछ थकान तो इस सफर का हिस्सा है थोडा सुस्ताले राह की गुमटी पर यहां चाय भी है ओर तुझे कहने के लिये मेरे पास एक बहुत हसीन किस्सा है

3:23 PM
27 जून 2026 · #409
अंकल जी

रील्स देखकर यूँ ही वक़्त गँवाने से क्या मिलेगा, दोस्तों संग चाय में हर पल मुस्कुराता मिलेगा। दो चुस्कियाँ, चार चायरियाँ और ढेर सारी हँसी, यक़ीन मानिए, यही यादों का सबसे खूबसूरत सिलसिला मिलेगा।

दद्दू जी

छोडियेभी ये रील्स-विल्स की धमाल ये समय गुजर रहा है फिर नहीं आयेगा जीवन का भरपूर आनंद लीजिए आइये हुजूर, हमारे साथ चाय पीजिऐ

6:00 PM
29 जून 2026 · #410
अंकल जी

दिल के साफ़ लोग पहचान में देर नहीं लगाते, वे अक्सर चाय की प्याली संग ही पाए जाते।

दद्दू जी

वक्त कितना भी बदल जाए अच्छे लोग ओर पुराने दोस्त सदा साथ होते हैं अपनी इस चाय की महफिल में वही सबसे खास होते हैं ।

3:43 PM
30 जून 2026 · #411
अंकल जी

प्रतिदिन तीन कप चाय ज़रूर पीजिए, पहली आशा की, दूसरी उत्साह की, तीसरी कृतज्ञता की, जो जीवन को बना दे बेहतरीन।

दद्दू जी

आशा की कुल्हड में उत्साह से चायरी सजाईये आज की महफिल में चाय के कई रंग जमे है बडे चाव ओर कृतज्ञता से चाय पीजिऐ ओर पिलाईये

5:53 PM