चायरी

त्योहार

6 जोड़ियाँ
2 मई 2026 · #380
अंकल जी

आपकी दोस्ती से चाय में निखार आ गया, चाय के हर जज़्बा में और भी ख़ुमार आ गया। यूँ ही मिलती रहे चाय की ये प्याली हर बार, तो हर लम्हा जैसे दोस्ती का त्यौहार आ गया।

दद्दू जी

अपनी दोस्ती, चाय का सुरूर ओर खुमार को मापने के पैमाने नहीं होते मेरी अदरक वाली चाय का जलवा तो देखो इसको चाहने वालों से ज्यादा कहीं दीवाने नहीं होते

2:50 PM
4 मार्च 2026 · #357
अंकल जी

रंगों की पिचकारी और हाथों में गरम चाय, दोस्ती की टोली बोले—अब कोई न रहे पराया। मस्ती, ठहाके, मिठास और अपनापन साथ, होली में हर दिल बने चायराना जज़्बात।

दद्दू जी

कुछ हसीन लम्हे सजाके रक्खे थे मैने नमकीन रंगो के साथ हुलीयारे दोस्तों की टोली आई, सभी मिठाई, ठंडाई ओर गरमागरम चाय पी गऐ, गेर के गीत ओर चायरी के साथ ।

3:10 PM
3 मार्च 2026 · #356
अंकल जी

गुलाल उड़े तो चाय की भाप भी रंगीन हो जाए, रूठा मन भी दो चुस्कियों में हसीन हो जाए। होली है साहब, दिल खोलकर मुस्कुरा लीजिए, आज हर लम्हा चायराना रंगीन हो जाए।

दद्दू जी

होली तो जल गई, रंग- गुलाल अभी बाकी है सुना है चांद पर कोई साया पडा है । मैने तो अपनी चाय की महफिल सजाई है चायरी भी जमेगी, धूम-धडाका भी होगा, रूठा मन भी चाय की चुस्की पाकर रंग गुलाल थामे शान से खडा है ।

4:28 PM
2 मार्च 2026 · #355
अंकल जी

होली के रंगों में घुल जाए चाय की मिठास, हर चुस्की में बरसे अपनापन और उल्लास। गुलाल-सी हँसी, और रिश्तों में हो उजास, आज हर दिल हो जाए चायराना रंग-रास।

दद्दू जी

तेरे ये रंग गुलाल मुझपर न चढ पाएंगे जैसे ही अपनी चाय की महफिल जमी की सब हवा हो जाऐंगे होली की गुझिया ओर अपनेपन का एहसास चायरी संग सब अपने रंग में रंग जाऐंगे

2:37 PM
14 अक्टूबर 2025 · #273
अंकल जी

त्योहार की खुशबू जब घर-आँगन में छा जाती है, चायरी की मिठास दिलों को मिला जाती है। हर प्याली में अपनापन झिलमिलाने लगता है, चायराना लहजा रिश्तों को और गहराने लगता है।

दद्दू जी

दीपावली की रौनक, चमचमाता आंगन, सभी के चेहरों पे रोनक, चोके से आती अनोखी खुशब, उबलती चाय ओर कुल्हड की खनक, लगता है ये त्योहार मोबाइल वाला नहीं, मिलन वाला होगा । पधारियेगा जरूर चाय तैयार मिलेगी ।

3:03 PM
24 सितंबर 2025 · #262
अंकल जी

त्योहार की रौनक चाय संग बढ़ जाती है, मीठी मुस्कान हर प्याली में घुल जाती है। दोस्ती, अपनापन, रिश्तों की मिठास, चायरी के संग हर दिल में बसती है आस।

दद्दू जी

ये दोस्ती, ये अपनापन, ये मिठास इसी से महफिल की रौनक है चाय की महक से ही चेहरे खिल जाते हैं

4:09 PM