चायरी

मार्च 2026

11 जोड़ियाँ
2 मार्च 2026 · #355
अंकल जी

होली के रंगों में घुल जाए चाय की मिठास, हर चुस्की में बरसे अपनापन और उल्लास। गुलाल-सी हँसी, और रिश्तों में हो उजास, आज हर दिल हो जाए चायराना रंग-रास।

दद्दू जी

तेरे ये रंग गुलाल मुझपर न चढ पाएंगे जैसे ही अपनी चाय की महफिल जमी की सब हवा हो जाऐंगे होली की गुझिया ओर अपनेपन का एहसास चायरी संग सब अपने रंग में रंग जाऐंगे

2:37 PM
3 मार्च 2026 · #356
अंकल जी

गुलाल उड़े तो चाय की भाप भी रंगीन हो जाए, रूठा मन भी दो चुस्कियों में हसीन हो जाए। होली है साहब, दिल खोलकर मुस्कुरा लीजिए, आज हर लम्हा चायराना रंगीन हो जाए।

दद्दू जी

होली तो जल गई, रंग- गुलाल अभी बाकी है सुना है चांद पर कोई साया पडा है । मैने तो अपनी चाय की महफिल सजाई है चायरी भी जमेगी, धूम-धडाका भी होगा, रूठा मन भी चाय की चुस्की पाकर रंग गुलाल थामे शान से खडा है ।

4:28 PM
4 मार्च 2026 · #357
अंकल जी

रंगों की पिचकारी और हाथों में गरम चाय, दोस्ती की टोली बोले—अब कोई न रहे पराया। मस्ती, ठहाके, मिठास और अपनापन साथ, होली में हर दिल बने चायराना जज़्बात।

दद्दू जी

कुछ हसीन लम्हे सजाके रक्खे थे मैने नमकीन रंगो के साथ हुलीयारे दोस्तों की टोली आई, सभी मिठाई, ठंडाई ओर गरमागरम चाय पी गऐ, गेर के गीत ओर चायरी के साथ ।

3:10 PM
5 मार्च 2026 · #358
अंकल जी

रंग धुल गए, मगर मुस्कानें बाकी हैं, थकी दोपहर में कुछ मीठी यादें बाकी हैं। होली की मस्ती के बाद सुकून का यह पल, एक प्याली चाय में सारी थकान मिट जाएगी।

दद्दू जी

गुलाल ओर रंगो को बचाके रखना अभी तो रंगपंचमी की खुमार बाकी है चाय का थोडा सुरूर बाकी है रंगपंचमी की रंगे बहार बाकी है ठंडाई की मस्ती के साथ कुल्हड में गरमागरम चाय बाकी है

2:38 PM
6 मार्च 2026 · #359
अंकल जी

दिन भी चाय में बीते, रात भी चुस्कियों में ढले, हर लम्हा चायराना अंदाज़ में लफ़्ज़ों में पले। बस यूँ ही महकती रहे हमारी यह ज़िंदगी, चाय भी चलती रहे और चायरी भी साथ चले।

दद्दू जी

आज चाय पीते पीते आपका ओर चायरी का जिक्र हुआ हमने सिर्फ महफिल सजाई ओर उबलती चाय का सुरूर देख सब वाह वाह करने लगे

2:40 PM
7 मार्च 2026 · #360
अंकल जी

चाय की चुस्कियाँ हों सुबह से लेकर रात तक, सुकून ही सुकून हो हर लम्हे की बात तक। अगर 24 घंटे चाय का साथ मिल जाए, तो ज़िंदगी भी चायराना जश्न बन जाए।

दद्दू जी

सुबह दोपहर शाम या रात हो, महफिल जमी हो या कोई खास बात हो, चाय की चुस्की सुकून के लम्हे या लंबी मुलाकात हो, सच बताऊं हुजूर ये सब बेनूर हैं, अपनी चाय ओर चायरी ही तो सबसे खास हो ।

6:38 PM
8 मार्च 2026 · #361
अंकल जी

रंग पंचमी के रंग जब हवाओं में घुल जाते हैं, हँसी और अपनापन हर दिल में खिल जाते हैं। चाय की चुस्की संग जब रंगों की महक आए, तो हर लम्हा चायराना उत्सव बन जाए।

दद्दू जी

रंगो की बरसात है "गेर" चल रही है, ये गेर नहीं सब अपने है, अभी तो फूलों की बरसात होगी । चाहे ठंडाई ओर भांग छन रही हो, लेकिन इसके बाद सिर्फ चाय की बात होगी ।

2:48 PM
9 मार्च 2026 · #362
अंकल जी

रात भी चाय में ढले, दिन भी चुस्कियों में बीते, हर लफ़्ज़ चायराना बनकर दिल से दिल तक रीते। बस यूँ ही महकती रहे हमारी यह ज़िंदगी, जहाँ हर पल चाय हो और हर बात चायरी।

दद्दू जी

अपनी चाय सिर्फ चाय नहीं ये चायराना महोब्बत का जरिया है, रात हो, दिन हो या कैसा भी हो मौसम, ये प्यार महोब्बत से महकती जिंदगी का दरिया है ।

2:56 PM
11 मार्च 2026 · #363
अंकल जी

ये सिर्फ़ चाय नहीं, दिलों को जोड़ने का बहाना है, दोस्ती की गर्माहट से भरा प्यारा सा ख़ज़ाना है। दो चुस्कियों में जो अपनापन बहने लगे, समझो यही यारी का मीठा दरिया है।

दद्दू जी

चहकती महफिल, धडकते दिल, दोस्ती का दरिया, अपनेपन की बहार ओर प्यार का खजाना । "चाय" की चाहत देकर, खुदा ने दे दिया क्या क्या मुझे ।

2:40 PM
12 मार्च 2026 · #364
अंकल जी

अदरक-इलायची कूटी तो चाय बड़ी शरारती हो गई, खुशबू उठी तो दोस्तों की टोली यादों में आ गई।

दद्दू जी

इतनी शरारत से कुल्हड में भरी चाय, ओर आपकी कंटीली मुस्कान, सब राज खोल रही है, चाय में जरूर आज भांग की गोली है, तभी तो मदमस्त आज ये चायरी कि टोली है ।

6:16 PM
30 मार्च 2026 · #365
अंकल जी

गर्मी ने आज फिर तेवर अपने दिखा दिए, धूप ने हर रास्ते अंगारों से सजा दिए। फिर भी चाय की चुस्की दिल को ठंडक दे जाती है, अजीब है ये इश्क़—गर्मी में भी मज़ा दे जाती है।

दद्दू जी

दोपहर की गर्मी ओर दोपहर की चाय, हमें खूब रास आती है, धूप चाहे अंगारे क्यों न बरसाए, अपनी ये उबलती इश्किया चाय सबको पास लाती है ।

4:00 PM