चायरी

फ़रवरी 2026

12 जोड़ियाँ
2 फ़रवरी 2026 · #343
अंकल जी

आज की चाय में थोड़ा प्यार घुल जाने दो, दिल की थकान को मुस्कान बन जाने दो। एक चुस्की सुकून की, एक पल अपने नाम, आज को भी खूबसूरत चायराना याद बन जाने दो।

दद्दू जी

आपकी प्यारी सी मुस्कान के साथ दी गई ये कुल्हड वाली चाय सारी थकन को सुकून में बदल देती है हुजूर ये चाय है या हर मर्ज की दवा ।

2:58 PM
3 फ़रवरी 2026 · #344
अंकल जी

आज की चाय में जोश थोड़ा ज़्यादा है, हर चुस्की में हौसलों का वादा है। थकान बोले—आज मैं छुट्टी पर हूँ, क्योंकि सामने कड़क चाय का इरादा है!

दद्दू जी

हर पल है जोश और होंसले से जीत जाने का कितनी भी थकन हो जज्बा है मुस्कुराने का इस चाय के हर घूंट में एक जादू है कितना मजा है चायरी की महफिल सजाने का

4:57 PM
4 फ़रवरी 2026 · #345
अंकल जी

आज की चाय में सुकून, और हर चुस्की में मुस्कान।

दद्दू जी

अगर चाह है तो राह जरूर बनेगी कितने सुकून ओर मुस्कान के साथ आप तशरीफ लाए है हुजूर अदरक इलायची वाली चाय जरूर छनेगी

6:11 PM
10 फ़रवरी 2026 · #346
अंकल जी

थोड़ी सी चाय, ज्यादा सी गपशप, सत्तर के गाने और बारिश में नुक्कड़ की चाय, चलो मित्रता दिवस की बैठक हो जाए।

दद्दू जी

Retired but not tired की तर्ज पर रोज चाय की महफिल सजाते है मित्रता दिवस तो हम रोज मनाते हैं वही नुक्कड, वही जमघट, छोटू की मुस्कान के साथ दी हुई कुल्हड में चाय पीकर हरदिन चायरी का शाने जश्न मनाते हैं । आइयेजी फिर महफिल सजाते हैं

5:53 PM
11 फ़रवरी 2026 · #347
अंकल जी

तुमने चाय बनाई, मैंने अपनापन पाया, चाय की चुस्की में दिल मुस्कुराया। प्याली छोटी थी, एहसास बड़े थे, इन्हीं लम्हों में दोस्ती समाई।

दद्दू जी

ये चाय सिर्फ चाय नहीं है चाहत है, महोब्बत है, अहसास है, सुकून है राहत है छोटे-से कप में दोस्ती समाइ है चायरी की इस महफिल में क्या खूब छाई है ।

4:19 PM
13 फ़रवरी 2026 · #348
अंकल जी

दोस्तों की मौजूदगी से चाय भी मुस्कुरा जाती है, हर चायरी में मिठास खुद-ब-खुद आ जाती है। चुस्की के संग जब यारी का रंग घुल जाए, तो हर लफ़्ज़ चायराना खुशबू बन जाती है।

दद्दू जी

बासंती बयार में गुनगुनापन है मोसम का मिजाज भी बदला बदला है लेकिन अपनी चायरी की महफिल में सभी की मौजूदगी अपनापन ओर मुस्कान कि मिठास है तभी तो अपनी चाय सदा ही बहुत खास है

5:20 PM
14 फ़रवरी 2026 · #349
अंकल जी

इश्क़ और चाय का रिश्ता भी कमाल का होता है, ना शोर की ज़रूरत, ना सवाल का होता है। बस दोस्त हों पास और प्याली में चाय मुस्काए, फिर हर लम्हा ज़िंदगी का मिसाल का होता है।

दद्दू जी

इश्क अगाध चाहत है जुनून है दोस्ती स्नेह, विश्वास, है सम्मान है सुकून है अपनी चाय कि महफिल मे प्रेम है मुस्कान है यहां हरदिन बसा स्नेह ओर अपनत्व का जहान है ।

5:08 PM
16 फ़रवरी 2026 · #350
अंकल जी

चाय की भाप में सपनों का उड़ना अच्छा लगे, दोस्तों के संग हँसना-हँसाना सच्चा लगे। इश्क़ अगर है तो बस इतना सा हो, हर घूँट में सुकून उतरता अच्छा लगे।

दद्दू जी

इस चाय ओर चायरी की मस्त महफिल में हंसना हंसाना ओर मुस्कान की बहार है सब हमारी चाय की चुस्की लेके मुस्कुराते हैं ओर हम सभी को इतना मुस्कुराता देख मुस्कुराते हैं । वाह चाय वाह वाह चाय

5:23 PM
19 फ़रवरी 2026 · #351
अंकल जी

आज की दोपहर दोस्ती की मिठास-सी घुल जाए, चाय की गर्माहट हर थकान को छूकर दूर ले जाए। मुस्कान यूँ ही चेहरे पर उजाला करती रहे, हर पल चायराना सुकून बनकर दिल में ठहर जाए।

दद्दू जी

दोपहर में मिले हैं दोस्त, कितना सुकून ओर मिठास है थकन-वकन को मारो गोली चाय में छुपा महोब्बत का एहसास है आप कुछ भी सोचो, अपनी चाय ही सबसे खास है ।

3:05 PM
23 फ़रवरी 2026 · #352
अंकल जी

दुनिया के हर सुख से बड़ा चाय का सुकून है, हर चुस्की में छुपा एक प्यारा सा जुनून है। दौलत, शोहरत सब पीछे रह जाती है यहाँ, जब सामने गरम चाय और अदरक की खुशबू वाली प्याली।

दद्दू जी

दोलत शोहरत सुकून सभी आज इस चाय में पाया है सचमुच बता ए दोस्त, आज की चाय में महोब्बत के साथ ओर क्या क्या मिलाया है

3:49 PM
24 फ़रवरी 2026 · #353
अंकल जी

चाय और दोस्ती की तलब कुछ यूँ ही समान होती है, मिले तो सुकून देती है, न मिले तो बेचैनी होती है। एक दिल को गरमाहट दे, एक दिल को अपनापन, दोनों ही ज़िंदगी की सबसे प्यारी कहानी होती है।

दद्दू जी

हमे भी चाय ओर दोस्ती की तलब है, चलो पुराने दोस्तों के घर की कुंडी खटखटाते हैं अपनेपन ओर जिंदादिली की गरमाहट पाके मुस्कुराते हैं खूब ठहाके लगाके अपने पुराने किस्से दोहराते हैं आइये हुजूर सभी को कडक गरम चाय पिलाते हैं

5:03 PM
25 फ़रवरी 2026 · #354
अंकल जी

कुछ दोस्त चाय की तरह खामोशी से दिल में उतर जाते हैं, बिन बोले ही चायरी बनकर एहसास जगा जाते हैं। ना रिश्ता, ना नाम, फिर भी अपनापन पूरा होता है, ऐसे दोस्त सबसे खास हो जाते हैं।

दद्दू जी

मेरे दोस्त मुस्कुरा के साथ निभाते हैं खामोश रहकर भी सब कह जाते हैं जब जब भी अपनी चाय की महफिल सजती है अपनी चायरी के चंद शेर बडे इत्मीनान से सुनाते हैं ।

4:40 PM