6 अक्टूबर 2025 · #269
अंकल जी
सुबह की किरण संग जब चायरी मुस्कुराती है, चुस्कियों का सफ़र चायराना ताज़गी लाती है। प्याली में घुलकर सपनों को जगाती है, चाय संग हर सुबह नई उम्मीद दिलाती है।
दद्दू जी
चंद्र किरण संग चायरी का मुस्कुराना चुस्कियां चाय का जायका ओर मौसम चायराना जगती उम्मीदें ये महफिल कि ताजगी ओर आपका चायपर तशरीफ लाना ... लगता है आज छत पर चाय की महफिल खूब जमेगी.. साथ ही शरद पूर्णिमा की केशर इलायची ओर ड्रायफ्रूट वाली खीर भी सजेगी...