चायरी

नवंबर 2026

7 जोड़ियाँ
1 नवंबर 2026 · #488
अंकल जी

सफ़र कोई भी हो, चाय साथ निभाती है, हर राह को आसान और यादगार बनाती है।

दद्दू जी

यादों के साये में, चहलकदमी कीजिये, आज तो गजब की चाय बनी है, पधारिये ओर अदरक वाली चाय पीजिये ।

2:01 PM
13 नवंबर 2026 · #489
अंकल जी

खुद के लिए कुछ करना हो तो परेशानियाँ सुलझाना सीख लो, चाय तो मिलती रहेगी, पहले ज़िंदगी को जीना सीख लो।

दद्दू जी

परेशानियों ओर शिकायतों को- अच्छा सा सुखद मोड दीजिये । जिंदगी जिंदा-दिली से जीने के लिए, चायरी कि महफिल में आकर चाय पीजिये ।

2:13 PM
14 नवंबर 2026 · #490
अंकल जी

मैं इतनी असरदार हूँ कि हर दुख-दर्द भुला सकती हूँ, मैं चाय हूँ जनाब, उदास चेहरे पर मुस्कान ला सकती हूँ।

दद्दू जी

दुख दर्द उदासी से निजात पाइये, चाय छनके तैयार है, तशरीफ लाइये ।

3:17 PM
15 नवंबर 2026 · #491
अंकल जी

सबका समय आएगा, चाय की चुस्कियाँ लेते रहिए, मुस्कुराते रहिए।

दद्दू जी

समय अच्छा हो या बुरा, पैर अपनी जमीं पर जमाए रखिये । आज की चाय बहुत मजेदार है, चुस्कियां ले लेकर इसे चखिये ।

3:09 PM
16 नवंबर 2026 · #492
अंकल जी

कितनी चाय पीते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, चाय छोड़कर देखिए, असली फर्क समझ आएगा!

दद्दू जी

चाय छोडने कि बात न करें जनाब, ये तो हर बार दूनी होती है । बिना चाय के हर महफिल सूनी होती है ।

3:05 PM
18 नवंबर 2026 · #493
अंकल जी

चाय से तन में स्फूर्ति, और फिर दोस्तों संग चुस्कियां और बकवास से मन प्रसन्न होता है।

दद्दू जी

दोस्तों कि मजेदार बातों से, खुशियों के गुल खिलते हैं, चाय कि चुस्कियों संग चायरी में, जब सभी,महोब्बत से मिलते हैं ।

2:46 PM
19 नवंबर 2026 · #494
अंकल जी

छोटी-सी ज़िंदगी है, हँसकर हर पल जियो, चाय पियो और पीते रहो!

दद्दू जी

इस हंसती मुस्कुराती जिंदगी में, चाय का भी बडा हिस्सा है । यू कहिये कि आज चायरी कि महफिल में बस चाय काहि किस्सा है ।

5:04 PM