चाय में इन्वेस्ट कीजिए, उम्रभर इसका साथ पाइए।
जिन खास लम्हों को खर्च नहीं, इन्वेस्ट किया था, आओ उन्हें अब इत्मीनान से जीते हैं अपनी चायरी कि महफिल सजा कर, बडे सुकून से मिल-बैठकर चाय पीते हैं ।
चाय में इन्वेस्ट कीजिए, उम्रभर इसका साथ पाइए।
जिन खास लम्हों को खर्च नहीं, इन्वेस्ट किया था, आओ उन्हें अब इत्मीनान से जीते हैं अपनी चायरी कि महफिल सजा कर, बडे सुकून से मिल-बैठकर चाय पीते हैं ।
वैद्य बोले—चाय स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद है, हम बोले—पसंदीदा चाय में कहाँ लाभ-हानि की गिनती है!
अरे वैद्यजी, आप मेरी सेहत के लिये दवाईयां कूटिये, मैं आपके सुकून के लिए, चाय लाया हूं, पीजिये ओर सब के साथ मजा लूटिये ।
पाकिस्तान को हराकर भारत ने सोना जीत लिया, आओ दोस्तों, इस खुशी में एक कप चाय हो जाए!
पाकिस्तान को धोकर, फिर स्वर्णिम सफलता पा गऐ हैं हमारी चाय ओर चायरी का आलम तो दैखो हम एशियन गेम्स में भी छा गऐ हैं ।
किरदार बड़ा खूबसूरत है चाय का, दुनिया छोड़ सकते हैं, पर चाय नहीं!
दुनिया छोडने की दरकार नहीं है चाय तो बंधनो से बहुत दूर है अदरक इलायची कि महक तो देखो, अपनी चाय-चायरी की महफिल, महोब्बत के लिए मशहूर है ।
ठहरना वहीं, जहाँ चाय देखकर रूह मुस्कुरा दे, और हर चुस्की में दिल को सुकून मिला दे।
थकन थी, सोचा थोडा सुस्तालूं, चाय की उसी गुमटी को देख दिल में मुस्कान छा गई, ट्रे में सजकर वही कुल्हड वाली चाय महोब्बत ओर सुकून बरसा गई ।
उम्र थका नहीं सकती, ठोकरें गिरा नहीं सकती, चाय की ज़िद हो तो परिस्थितियाँ हरा नहीं सकती।
ये थकान, ये ठोकरें, बस दो दिन की हवा है मेरा होसला, मेरी खुद्दारी, ओर अपनी चाय-चायरी कि महफिल, हर मुश्किल की दवा है ।
तुमसे न हो पाएगा, ये दुनिया कहती है, एक प्याली चाय पीकर देखो, शायद हो जाए!
तुमसे न हो पाऐगा वाला काम करने का मजा ही कुछ और है, मेरी चाय की इस महफिल का जुनून तो देखो, जज्बा है, जोश है,ओर हरकाम कर गुजरने का शोर है ।
इतनी चाय पियो कि हुनर निखर जाए, आपकी काबिलियत देखकर ज़माना भी चाय का दीवाना हो जाए।
अपने हुनर के चर्चे ओर चाय-चायरी कि लाइनें बहुत खास हैं, तभी तो सभी काबिल दोस्त अपने साथ हैं । वाह चाय - वाह वाह चाय
सबसे अच्छी कला है चाय पीना, बाकी कलाओं को छोड़ो, चाय में ही जीना।
हम हमेशा आपके साथ बैठने के लिए चाय पीते हैं, ओर अपनी गुफ्तगू में, पुरानी बीती जिंदगी फिर से जीते हैं ।
अदरक वाली मीठी चाय का मज़ा ही निराला है, दोपहर में दोस्तों संग मिले, तो हर पल खुशियों वाला है।
खुशियों को हसीन लम्हों में सलीके से कैद कर लीजिए, अदरक कि खुशबू ओर उबलती गरम चाय का लुत्फ कहीं कम न होजाऐ, कुल्हड उठाईये ओर चाय पीजिए ।
यूँ तो अजनबियों से परहेज़ करते हैं, चाय पिला दें तो दोस्ती की पहल करते हैं।
एक अजनबी ने बडे प्यार से मुझे चाय पिलाई है, बडी महोब्बत से उसने मेरे दिल में जगह बनाई है ।
चाय पीते रहिए, नज़ारे ही नहीं नज़रिया भी बदल जाएगा, हर चुस्की के साथ ज़िंदगी को देखने का अंदाज़ बदल जाएगा।
हर नजारे कि रौनक बन जाना हर नजरिए पे शोहरत बरसाना जब भि किसी का अंदाज बदलने लगे प्यार से बैठाकर उसे चाय पिलाना ।
न झगड़ने में मज़ा है, न किसी को मनाने में, असली सुकून तो है बारंबार चाय पीने और पिलाने में।
शब्द कम ओर समझ ज्यादा हो लडने - मनाने का मजा फिर भी आधा हो, हंसते मुस्कुराते जिंदगी बिताईये अजीज दोस्तों को बुलाइये, कडक गरम चाय शौक से पिलाईये ।
चाय पिलाओ तो रिश्तों में मिठास घुल जाती है, न पिलाओ तो आपकी ही चर्चा चाय की तरह उबल जाती है!
उबलती चाय मै मिठास अच्छे से घोलिये, सबको बेहतरीन चाय पिलाकर, जय जिनेन्द्र बोलिये । बातें ओर चर्चा-वर्चा तो चलती रहेगी, इस महफिल में चाय उबलती रहेगी ।
चाय की आरज़ू हो तो हर मौसम सुहाना लगता है, एक प्याली मिल जाए तो हर पल आशिक़ाना लगता है।
इस सुहाने मौसम में, चाय की आरजू है सभी को, दिल कह रहा है, चाय से अच्छा नहीं कोई ।
सबसे सरल वशीकरण मंत्र, बस चाय पिलाइए, दिल जीतना हो किसी का, कड़क-मीठी चाय पिलाइए।
मैं कहूं कि चाय अच्छी है, तो वो मेरी बात का ऐतबार करे, जैसे में चाय का आशिक हूं, मेरा दोस्त भी चाय से प्यार करे ।
ज़िंदगी तो बस चाय से चलती है, दौलत तो बस चाय की जुगाड़ में लगती है।
जिंदगी दौलत ओर खुशी सब का भी जुनून है, लेकिन चाय में मिलता अपनापन ओर सुकून है ।
बड़े सपने देखो, यात्राएँ करो, आनंद से जियो और चाय पियो।
सपनो को साकार करना जारी है, अभी तो कई यात्राओं की तैयारी है, बडी उमंग और आनंद से जीना है, गुमटी पर कुल्हड में कडक-गरम चाय पीना है ।