अगस्त 2026
17 जोड़ियाँजो ज़िंदगी में कामयाब होना चाहते हैं, वे हर नई शुरुआत से पहले जनाब, एक कड़क चाय से हौसलों को जगाना जानते हैं।
कामयाबी की एक अनोखी अदा है दोस्तों के साथ कडक चाय पीने वालों पे सचमुच फिदा है ।
परिस्थिति कैसी भी हो, चाय पी लीजिए, और चेहरे पर एक प्यारी-सी मुस्कान रख लीजिए। हर मुश्किल थोड़ी हल्की-सी लगने लगेगी, चुस्कियों में परेशानी घोलकर ज़िंदगी जी लीजिए।
सभी मुश्किलों-परेशानियों को दरकिनार कीजिये आज कितना सुनहरा दिन है इसे जश्न ओर शान से जी लीजिये अदरक इलायची वाली चाय बडी नजाकत से कुल्हड में छानी है आइये हुजुर महोब्बत भरी चाय का मजा लीजिये ।
समय भाग रहा है, इसे कैसे रोकें? दोस्तों संग दोपहर में चाय पीजिए। फिर देखिए! वक़्त भी थम जाएगा।
आज सिर्फ कल ही तो होता है हमने वक्त के मिजाज को खूब पहचाना है आज फिर चायरी कि महफिल सज गई है चाय पीने सभी को जरूर आना है ।
कोई Gen Z है, कोई Baby Boomer, कोई Alpha की पहचान, हम तो चाय पीने वालों की हैं अपनी अलग ही शान। नस्ल हमारी पूछो तो बस इतना समझ लीजिए जनाब, हम चायोफाइल हैं—चाय ही हमारी पहचान, चाय ही हमारी शान।
हमने किसम किसम के लोगों का मंजर देखा देशभक्त पुरुषार्थी युवाओं का समंदर देखा अपनी इस चायरी की महफिल का अंजाम तो देखो चाय के शौकीनों का होसला-ए- सिकंदर देखा ।
चायरी की महफ़िल से बेहतर गुफ़्तगू की जगह कहाँ, चुस्कियों के बीच हर उलझन का रास्ता मिलता है। चाय पीते रहिए, क्या पता अगली चुस्की में ही हर समस्या का हल मिल जाए।
गुफ़्तगू की जगह न मिले तो तन्हाई में तसव्वुर भी सहारा है अपनी चाय कि महफिल में हर उलझन को मिलता बेहतर किनारा है ।
दूसरे आत्मनिर्भर रहते हैं, मैं तो चाय-निर्भर रहता हूँ। दुनिया चाहे जैसे भी चले, मैं चाय पर चाय पीकर खुश रहता हूँ।
बहुत खुद्दार होते हैं वे लोग जिन्होंने इश्क चाय से किया है मोके-ब-मोके अपने तुजुर्बों से हर महफिल को होंसला दिया है ।
चाय दान, महादान, जिसने चाय पिलाई, मुस्कान का फल तत्काल मिला है!
चाय पिलाना सबसे बडी नैकी है इस नेकी से कभी पीछे न रहना झोली खुशियों से लबालब न हो जाए तो कहना इसीलिऐ चाय को कहते हैं महफिल का अनमोल गहना ।
कुछ चाय हो जाए चायरी करते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाइए और चाय पीजिए और पिलाइए।
मिट्टी कि खुशबू ओर मेरे तिरंगे की आन हर दिन कि तरह आज चाय की खास महफिल सजी है सभी कि जुबांपे सिर्फ एक ही पैगाम भारतीयता से बढकर हमारी कोई नहीं पहचान । जय हिंद
चाय का नशा भी बड़ा मीठा होता है, दोस्त पिलाता गया। पहले एक कप से शुरू हुई थी ये दोस्ती, अब हाल ये है बस चाय और चाय… सुबह से शाम!
नशा ये चाय का हर शौक पे भारी है मेरे सभी चाहनेवालों की चाय से यारी है इस चायरी कि महफिल में हरदम चाय पीना जारी है
चाय पीते हुए इतने मस्त रहो, कि व्हाट्सऐप की पंचायत दिखे ही नहीं। न कोई बहस, न कोई फॉरवर्ड का झंझट, बस प्याली, दोस्त और चायरी।
अब तो सभी वाकिफ हैं वाट्सप के ज्ञान से, बचा नहीं है कोई फारवर्ड और बहस के तूफान से हम पे डोरे न डाल पाई ये गुश्ताखियां अपनी चाय-चायरी को डिगा न सकी अपने मुकाम से ।
स्वस्थ शरीर, स्वस्थ दिमाग, स्वस्थ आत्मा, चाय की चुस्कियों में छिपा है राज। चाय पीते रहिए दोस्तों, यही है ज्ञान!
खुशहाली (कोकोरो) से सराबोर है महफ़िले बहार में चाय लिये बैठे हैं बडी फुरसत से, तेरी फुरसत के इंतजार में । (कोकोरो-जापानी शब्द है स्वस्थ शरीर, स्वस्थ दिमाग ओर स्वस्थ आत्मा के लिए)
चाय पिलाना कर्तव्य नहीं, दिल से किया जाए तो आनंद है। एक प्याली किसी के हाथ में रख दीजिए, देखिए उसकी मुस्कान ही सबसे बड़ा पुरस्कार है।
आपका यूं मुस्कुराके चाय पिलाने का अंदाज बदस्तूर जारी है यही तोहफा अपनी हर आनंद भरी मुलाकात पे भारी है ।
चाय सिर्फ़ प्यास नहीं बुझाती, मन में संतुष्टि भी जगाती है। इसलिए चाय पीजिए, पिलाइए और मुस्कुराइए, क्योंकि चाय बाँटना भी एक खूबसूरत आनंद है।
खूबसूरती संतुष्टि मुस्कान के साथ चाय कि चाहत है इस प्यार भरी महफिल में इसी की बादशाहत है ।
अब तो चाय पीते वक्त अमीरों वाले ख़यालात आते हैं, कड़क-मीठी चाय मिले तो हम भी ख़ुद को ख़ास समझते हैं!
कडक मीठी, अदरक इलायची वाली चाय छनरही है, छनती रहेगी शकर कितने भी तेवर दिखाले ये दिल के अमीरों कि चायरी ओर चाय कि महफिल जम रही है, जमती रहेगी
ज़िंदगी खूबसूरत है, इसे यूँ ही खूबसूरत रहने दो। फ़िक्रें तो आती-जाती रहेंगी, चाय पीते रहिए और ज़िंदगी को खूबसूरत ही रहने दो।
जिंदगी बहुत खूबसूरत है हर फिक्र को विराम दे चाय की महफिल सजी है सबको चायरी सुना के हर चेहरे पे मधुर मुस्कान दे
आनंद इतना सस्ता है कि चाय की प्याली में मिल जाता है। दोस्तों का साथ और कड़क-मीठी चाय मिल जाए, तो हर पल ज़िंदगी का त्योहार बन जाता है।
आनंद के हर पल में खूब मुस्कुराइये चायरी के साथ चाय कुल्हड में सजाईये गुजरते पलों को महोब्बत से संजोकर चाय पीजिऐ ओर पिलाईये
जवाबदार लोग हमेशा चाय साथ रखते हैं, एक प्याली चाय हौसला देकर कहती है, “चलो जनाब, अब जिम्मेदारी निभाते हैं!”
होसलों कि बुलंदी संग, चाय ने यही सिखाया है जिम्मेदारियों का बोझ ढोकर भी, हमने सफलता का गीत गाया है ।