नवंबर 2025
18 जोड़ियाँसमझदारों की दुनिया में तन्हा सफ़र ही सही, राय देने वाले बहुत हैं, साथ देने वाले कम ही सही। चलो कोई बात नहीं, सब अपनी-अपनी कहें, हमारे लिए तो बस चाय ज़रूरी है।
सच कहता हूं, किसी मुसीबत न पड जाना, अपने परायों की खामखां पहचान हो जाएगी अपनी ये दोस्तों की महफिल सबसे भली है जो चाय ओर चायरी के साथ सारे सुकून दे जाएगी
हमने तो सोचा था चाय बस एक आदत है, पर दोस्त के संग पी तो पता चला—ये दोस्ती है। प्याला छोटा सही, पर एहसास बहुत देता है, चायरी का हर लफ़्ज़ तेरे दिल तक पहुँचता है।
गहराती खामोशियां और लफ्जों में सिमटती चायरी दोस्तों के आने की आहट ओर चाय पीने की चाहत लगता है आज फिर महफिल जमेगी अदरक इलायची वाली चाय फिर कुल्हड में छनेगी
धड़कन थम-सी जाती है, जब ख़याल तेरा आ जाता है, तेरे बिना चुस्की भी जैसे फीकी हो जाती है। ज़िंदगी का स्वाद ही बदल जाता है उस पल, दोस्त, जब सोचा चाय भी तेरे बिना कौन पिएगा कल…
हर धडकती धडकन में साथी दोस्त होता है भुलादेती है गर दुनिया तब भी सच्चा सुकून ओर चेन दोस्त होता है उबलती चाय की खुशबू है तो भी खयाल तेरा ही आता है गैर-मौजूदगी तेरी में चाय का स्वाद बदल जाता है
चींटी-सी मेहनत से बनती है ज़िंदगी की चाय, मकड़ी-से धैर्य में घुलती है उम्मीदों की मिठाई। हर घूंट सिखाए — संघर्ष से ही स्वाद है जीवन का, जो उबलना जान ले, वही बनता है असली चाय!
जो मेहनत की स्याही से लिखते हैं अपने ख्वाबों को वे ही अपने मुकद्दर के सिकंदर होते है मेरी चाय की इस महफिल में वे ही आकर महोब्बत के बीज बोते हैं
कभी लोग तो कभी वक़्त साथ छोड़ जाते हैं, पर चाय के लम्हे हमेशा मुस्कान दे जाते हैं। जिसे अपनाओ दिल से, वो कभी तकलीफ़ नहीं देता, चाय ही वो साथी है जो हर हाल में सुकून देता।
एक छोटी सी गुजारिश है मेरी ए दोस्त वो दौर कभी खत्म न हो जहां मेरे अपने मुस्कुराते है मेरी चाय की महफिल में जो हमेशा खिले खिले खिलखिलाते हुए आते हैं
सर्द मौसम में दोस्त बुलाएँ—“चल चाय पीते हैं,” हम समझ जाते हैं—असल में गुनगुना माहौल ढूँढते हैं। प्याली हाथ में आए तो सबकी अकड़ पिघल जाती है, ठंड कम क्या होती—दोस्ती ही चायराना हो जाती है!
यादों की शाल ओडके, सर्दी से पनाह पाई है मौसम की इस करबट पर मित्रों कि याद आई है उबलती चाय की खुशबू बहार बन के छाई है बिनबुलाऐ हि चले आईये मेरे भाई कुल्हड में गरमागरम चाय आई है
ठंडी सुबह में धूप जब आहिस्ता मुस्कुराती है, चाय की प्याली हाथों को नहीं—दिल को गरमाती है। धूप की नरमी और चुस्की की गर्मी मिल जाए जिस घड़ी, वो सर्द सुबह चायराना जन्नत बन जाती है।
सबेरे थी शबनम ओर सुहानी धूप, ठंडी बयार ओर मौसम कि मुस्कुराहट अदरक ओर चाय की दिलकश महक ओर दोस्तों के आने कि आहट हरतरफ सुकून ही सुकून है
आपकी दोपहर, चाय की महक-सी मधुर, धूप की गरमाहट-सी सुंदर, और मुस्कुराहट सी हल्की रहे।
आज तो सर्द लगरहा है दोपहर का सूरज भी हमें अबतो कुल्हड में कडक गरम चाय छने तो फिरसे अपनी चाय की महफिल जमें
सर्द मौसम में पकोड़ों की खुशबू जब उड़ान भरती है, चाय की भाप संग मिलकर दिल को गर्माहट देती है। प्याली, पकोड़े और मौसम—तीनों जब संग हो जाएँ, तो ज़िंदगी भी चायराना स्वाद में झूम जाए।
ज्यों ज्यों ये ठंड बढती जाएगी ताकती लड्डू ओर जलेबी की बहार आएगी अपनी चाय का रंग तो ऐसा जमेगा जनाब भरी महफिल में बड़ी अदा से ये छाजाऐगी
ठंडी हवा ने दस्तक दी—हमने तुरंत चाय बुला ली, प्याली की गर्माहट ने सर्दियों की रौनक भला दी। हर चुस्की कहती है—“पास आओ, बैठो ज़रा,” ये मौसम चायराना है, चाय बिना कहाँ भला मजा!
गहरी ठंडी बयार, लगता है हम शिमला कि वादियों में हैं मौसम का ठंडाता मिजाज ओर सर्द हवाऐं जारी हैं इस सर्दी में भी मेरी ये चाय की महफिल सब पे भारी है
ठंड में गरम चाय का पहला घूंट ही दवा बन जाता है, थके मन का बोझ भी पल में हवा बन जाता है।
अपनी शानदार चाय की तासीर न पूछिये जनाब कड़ाके की ठंड में भी गर्मी वाला सुकून देती है ।
जिस पल चाय की खुशबू आती है, रूह तक राहत की ठंडक पहुँच जाती है।
चेन तुमसे है, करार तुमसे है ये मौसमे बहार तुमसे है ओ मेरी चाय के शौकीन दोस्तों यह महफिल गुलजार सिर्फ तुमसे है
मौसम हो ठंड का या मन हो भारी, चाय बना देती है हर घड़ी को प्यारी।
मन बैरागी, तन अनुरागी, चाय सबपर भारी है इसी भरोसे रोज सजरही चाय की महफिल प्यारी है
धूप कम हो या जिंदगी, फर्क नहीं पड़ता, गरम चाय हो साथ—दिल कभी नहीं डरता।
मैं नहीं डरता कम धूप ओर जिंदगी के सफर से मैं तो कायल हूं तुम्हारी इस उबलती चाय की महक से
जब कोई न समझे दिल की उलझन, चाय कहे आ, मैं हूँ तेरा अपना।
हर उलझन को बडे प्रेम से सुलझाईये उसके दिल की बात जानकर, अपने साथ शानदार चाय पिलाईये
सुकून खरीदना हो तो चाय बना लेना, थकान से रिश्ता तोड़कर मुस्कान पा लेना।
जब वे पूछते हैं जिंदगी में सुकून का मजा हम कहते हैं ठंडा मौसम कडक इलायची वाली चाय दोस्तों के ढहाकों ओर चायरी से सजा
दोपहर की धूप जब हल्के से मुस्कुराती है, चाय की खुशबू हर थकान मिटाती है। मुस्कुराहट संग बीते ये चायराना पहर, आज की दोपहर भी बने — चाय जैसी मधुर!
ठिठुरन भरी दोपहरी ओर चाय का सुरूर हुजूर आदेश तो दें हम आऐंगे जरूर ।
सर्द हवाएँ चाहे जितनी लगें बेअदब, चाय की गर्माहट कर दे दिल को गजब।
ठिठुरन का मौसम ओर सर्द हवाऐं आइये जनाब आपको शानदार चाय पिलाऐं