दिसंबर 2024
26 जोड़ियाँइसे भागते हुए वक्त पर कैसे लगाम लगाई जाए, ए वक्त आ बैठ तुझे एक कप चाय पिलाई जाए।
वक्त की गर्दिशों का गम न कर होंसले मुश्किलों में पलते हैं अपनी चाय कि महफिल के ठहाके देख क्यूं उनके दिल यूं जलते हैं ?
लंबी मुलाक़ात के लिए हम ये हुनर अपनाते हैं, जब भी वो आते हैं, हम चाय जरा ज्यादा गरम बनाते हैं।
शाही चाय बनने में वक्त तो लगता है अदरक इलायची ओर तुलसी भी कूटना है कडक गर्म चाय बनाने में वक्त तो लगता है
कुछ कशिश ही ऐसी होती है सांवले रंग की, लोग ऐसे ही चाय के दीवाने नहीं होते।
इस सांवले रंग की कशिश के पहले ये मालूम न था कि ऐसी दीवानगी भी हो सकती है इस महकती चाय के लिए
मोहब्बत करना चाय से सीखे हैं, कैसी भी हो खुश होकर पीते हैं।
महोब्बत में जब हद से ज्यादा गुजर जाओगे कुल्हड में चाय पी लेना, नहीं तो पछताओगे
चाय, दोस्त और किस्से, सबकी लाइफ के अनमोल हिस्से।
मेरे जज्बातों ओर किस्सों का कुछ तो सिला दो नुक्कड वाली गुमटी पे चाय तो पिला दो
नब्ज़ टटोलते ही डाक्टर ने कहा, साहब इसने तो चाय पी रखी है।
डाक्टर को छोडौ, असली जिंदगी जी के देखो सुकून किसे कहते हैं, चाय पीके देखो
सफ़र तो बहुत छोटा रहा उनके साथ, पर वो साथ पी हुई चाय का पल याद रहेगा पूरी उम्र भर।
उनकी दूरी का अहसास क्यों दिलाती है उन पलों की یاد में ये चाय बडी सताती है
पल में भुला बैठे सब गिले शिकवे, जब वो बोले चाय पियोगे क्या ???
छोड गिले शिकवे, न उदास हो, न मलाल कर आ बैठ पास मेरे, आज की चाय मेरे नाम कर
चाय भी अकेले कहां अच्छी लगती है, आओ दोस्तों तुम्हारा इंतजार है।
इस उम्मीद से रोज कुल्हड में अदरक वाली गर्म चाय सजाते हैं सुना है अपने चाहने वाले अजीज बरसों बाद भी लौट के आते हैं
मौसम वही, सर्दी वही, वही दिलकश दिसंबर, चाय वही, अदरक वही, वही दिलों में मोहब्बत।
ये दिलकश दिसंबर भी बदल जाएगा वक्त के साथ मौसम भी बदल जाएगा हमारी इस प्यार भरी महफिल में फिर भी कडक गरम चाय का दीवाना जरूर आऐगा
दोस्ती की तासीर को कुछ यूं लबों से लगा लो ना, चाय हम दोनों पीते हैं मगर प्याला एक ही बना लो ना।
तालीम नहीं होती, चाय पीने वालों की जनाब बस इश्क करना पडता है हर घूट के साथ
उफ्फफ..!! दोस्त याद आए कुछ यूँ कि लौट आए सब सिलसिले, गर्म चाय, ठन्डी हवा और वही दिसंबर के सिलसिले।
ढूढ लाया हूं, खुशी के सिलसिले जिन दोस्तों के वास्ते ये अदरक इलायची वाली गर्म चाय पीना है उन्हीं के हाथ से
चाय में चीनी की जगह, तजुर्बा मिलाएंगे हम, आजा ऐ ज़िन्दगी, तुझे कड़क चाय पिलाएंगे हम।
मशीनी दोर है साहब, वे उंगलियों से डिलिट कर देते है सारे तुजूर्बौं का दम आ ए जिंदगी, तुझे कडक चाय पिलाऐंगे हम
दिन छोटे लंबी रातें होंगी, सर्दी में सिर्फ चाय की बात होगी।
सर्द मौसम, सिकुड़ते दिन और ठंडी हवाऐं चाय तैयार है या ओर कहीं जाऐं
मुस्कुरा उठता है मेरा मन, जब दीदार इसे "चाय" का होता है।
मुस्कराते हुए जिंदगी को शान से जीओ महफिल जमाओ, ठहाके लगाओ ओर गरमा गरम चाय पीयो
इश्क़ मोहब्बत सब एक बला है, ठंड में अदरक वाली चाय पियो उसी में भला है।
इश्क को बला न कहें मुस्करा कर बलाइयां लीजिए आइये हुजूर, धूप में बैठकर कुल्हड में चाय पीजिये
कांपते होठों को राहत सी मिल गई, एक चाय के कप में सारी खुशी मिल गई।
राज-ए-खुशी सबने कहां जाना है चाय का लुत्फ लीजिए कांपते ओठों हे अरे हुजूर, यहीतो खुशी का खजाना है
चाय और चाहत एक सी होती है, मिले तो सुकून ना मिले तो बेकरारी।
न बेकरार हो तू मेरी बेकरारी से तेरी चाहत ओर चाय के सुकून से आ ही जाएगा करार मुझे
बुझ कर जो जल जाए वो चिंगारी आग में होती हैं, गुस्से को जो पिघला दे वो बात सिर्फ चाय में होती हैं।
चिंगारी गुस्से और जुनून को यूं अपना दोस्त बना लेते हैं कोई उदास हो या आहत दिखे, उसे हम अदरक वाली चाय पिला देते हैं ।
चाय की चुस्की हो और ठंड में धूप की गर्माहट, ऐसे लम्हे को कहते हैं हम खुशनसीबी का आलम।
ये खुशनुमा मौसम और मद्धम गुनगुनी धूप आओ थोडी फुर्सत हो तो निकलते हैं नुक्कड पे कुल्हड में चाय पीने चलते हैं
दोस्त दोस्ती अपने अंदाज में जताते हैं, जब ज्यादा खुश होते हैं तो मेरे लिए चाय बनाते हैं।
दोस्ती का आपका अंदाज बहुत खास है आइये हुजूर, चाय की गुमटी यहीं पास है
मत पूछो हद मेरी चाहत की, मैं 'चाय' को बे-हद पसन्द करता हूँ।
आपको चाहने वाले तो अनेक होंगे लेकिन जिसे हद से ज्यादा चाहते हो वो यकीनन अपनी कुल्हड वाली चाय है
ये जो इतनी सर्दी पड़ रही है ना दोस्तों, ये स्वेटर से नहीं, चाय से दूर होगी।
अलाव जला के रक्खा है इस सर्द मौसम में आज की चाय होगी सभी दोस्तों के साथ
दोस्त तुम बुलाना तो हमें चाय पे बुलाना, हम चाय को मना नहीं करते।
मेरी चाय की लज्जत आज दुगनी हो गई आ गए वो आज मेरे एक बुलावे पे मिन्नतें तो गैरों की करनी पडती है
चाय नापसंद करने वालों चाय में क्या सुकून है, तुम्हारी ख़ता नहीं है, तुम्हें पता नहीं है।
न करना मेरी चाय की तोहीन जनाबे आला इस खता वता को छोडो हुजूर मैने तैयार रखा है आपके लिए कडक गरम चाय का प्याला
चाय से आशिक़ी का मेरा ख्याल नहीं बदलेगा, साल तो बदलेगा मगर दिल का हाल नहीं बदलेगा...
कोई हार गया, कोई जीत गया बिना बदले ही दिसंबर भी बीत गया हमारी चाय ओर चायरी लाजवाब रही उबलती रही चाय और महफिलें आबाद रही